बोकारो : बोकारो जिले की पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाते हुए नाबालिग लड़की की गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, जरीडीह थाना कांड संख्या 113/25, जो कि 07 अक्टूबर 2025 की रात्रि को नाबालिग लड़की के गुम होने से संबंधित था, में पुलिस ने कम समय में बड़ी सफलता हासिल की।पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही, इस मामले के अभियुक्त को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है।बोकारो पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ जारी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

