संजीत यादव
रांची: स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें बार-बार व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया जा रहा है, और इसके पीछे उनके धर्म को कारण बनाया जा रहा है। एक भावुक बयान में मंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा से देश की जनता की सेवा की है, लेकिन राजनीतिक दुर्भावना के तहत उन्हें धर्म के आधार पर घेरा जा रहा है। जब से मैंने स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली है, मैंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम किया है। मेरी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा रही है बिना किसी भेदभाव के करते हैं.उन्होंने आगे कहा कि उनका समर्पण हर वर्ग, हर धर्म और हर नागरिक के लिए समान रहा है, और उन्होंने राजनीति को हमेशा सेवा का माध्यम माना है, न कि किसी टकराव का। मैं BJP से पूछना चाहता हूं – क्या सिर्फ इसलिए कि मैं मुस्लिम हूं, आप मुझे गालियां देते हैं? क्या मेरे धर्म के चलते आप मुझ पर व्यक्तिगत हमले करते हैं?” उन्होंने तीखे लहजे में सवाल किया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे टकराव नहीं चाहते, लेकिन अगर उनके इरादों या पहचान पर सवाल उठे, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। मैं अपनी सेवा से, अपने काम से और जनता के विश्वास से एक लंबी लकीर खींचता रहूंगा ,क्योंकि यही मेरा जवाब है उन लोगों के लिए जो सिर्फ नफरत की भाषा समझते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है जब विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। मंत्री के इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है, और अब इस पर BJP की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

