रांची: पटना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता व राज्य के माननीय नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पार्टी के केंद्रीय महासचिव बिनोद पांडेय ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के शीर्ष नेताओं से अहम वार्ता की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीति, सीटों के बंटवारे और गठबंधन को मजबूत बनाने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। झामुमो नेताओं ने राजद के साथ सहयोग और चुनावी समीकरण को लेकर गहन चर्चा की। पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक और रचनात्मक वार्ता हुई और आगे की रणनीति जल्द अंतिम रूप देने की संभावना है। यह बैठक झारखंड में आगामी चुनावों को लेकर गठबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


