ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

केजरीवाल से मिले आप झारखंड प्रभारी, संगठन को लेकर हुई अहम चर्चा

बोकारो : आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रभारी शिव चरण गोयल ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।बैठक के दौरान श्री गोयल ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और प्रदेश में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक एवं जनसंपर्क अभियानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आगामी 12-13 अक्टूबर को रांची में पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री केजरीवाल ने झारखंड की राजनीतिक स्थिति और जनता की अपेक्षाओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड में आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और स्वच्छ राजनीति की नई राह दिखाएगी। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात झारखंड में पार्टी के आगामी रणनीतिक बदलावों और जनसंपर्क कार्यक्रमों की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने दी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.