रामगढ़: सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयंत जेरोम लकड़ा का शुक्रवार को रांची के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से जिले में शोक की लहर फैल गई। इस दुखद अवसर पर उपायुक्त रामगढ़, फैज अक अहमद मुमताज मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे और दिवंगत जयंत जेरोम लकड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान दिवंगत के परिजनों से मुलाकात कर कहा कि इस कठिन समय में पूरा जिला प्रशासन उनके साथ खड़ा है। उपायुक्त ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता और जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने भी जयंत जेरोम लकड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


