ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

धनबाद के बरोरा में अवैध कोयला लेन-देन को लेकर खूनी संघर्ष, आधा दर्जन घायल

बरोरा: विजयादशमी की देर रात बरोरा में अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मंडल के केन्दुआडीह इलाके में अवैध कोयला लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायल लोगों में पप्पू चौहान की हालत गंभीर बताई जा रही है, उनका इलाज धनबाद में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ राजेश कुमार और एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह सहित बरोरा, मधुबन और बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं कि अवैध धंधों पर सख्ती क्यों नहीं की जाती, जबकि जनता के पर्व पर हिंसा जैसी घटनाएं क्यों होती हैं। वहीं, दोनों पक्षों ने बरोरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव और स्थानीय लोगों में गुस्सा बना हुआ है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.