ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड में भाजपा ने खेला ओबीसी कार्ड, वैश्य समाज से आदित्य साहू को सौंपा कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा

रांची :भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड में ओबीसी को साधने के लिए राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य की राजनीति में ओबीसी का काफी प्रभाव है। इसके पूर्व रविंद्र पांडेय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर थे। वे सामान्य अर्थात उच्च जाति से आते हैं। अध्यक्ष पद पूर्व मुख्यमंत्री तथा झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी संभाल रहे हैं। झारखंड में आदिवासी एवं ओबीसी की संख्या अधिक है। पूर्व में ओबीसी से रघुबर दास संगठन में प्रभावशाली एवं राज्य के मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं। रघुबर दास भी वैश्य समुदाय से आते हैं।लेकिन विरोधी उन्हें छत्तीसगढ़ निवासी (बाहरी) बताकर अक्सर निशाना साधते रहे हैं। आदित्य साहू झारखंड के मूल निवासी हैं। वह ओरमांझी(रांची) के रहने वाले हैं।अपनी साफ सुथरी छवि के कारण आदित्य साहू का संगठन एवं सामाजिक तथा राजनीतिक हलकों में अच्छी पकड़ है।

आदित्य साहू का राजनीतिक करियर

आदित्य साहू ने रांची से लगातार की कई दफा सांसद रहे रामटहल चौधरी के सहयोगी के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। तब वे रामटहल चौधरी के सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे।1988 से 90 तक वे भाजपा ओरमांझी मंडल के अध्यक्ष रहे। 2002- 2003 में रांची ग्रामीण भाजपा के जिला महामंत्री बनाए गए।2012-13 में प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य बनाए गए। 2014 में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला। जबकि 2019 में उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया गया। 2023 में महामंत्री चुने गए। इसके पूर्व 2019 के विधानसभा चुनाव में हुए उन्हें पलामू प्रमंडल के प्रभारी का दायित्व दिया गया था। 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी बनाए गए।2024 में चतरा लोकसभा के प्रभारी बने। इस दौरान पार्टी को उनके दायित्व वाले ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी सफलता हाथ लगी।

रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी हैं आदित्य

आदित्य साहू रांची विश्वविद्यालय से पीएचडी हैं।इसके पूर्व उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे रामटहल चौधरी कॉलेज में प्राध्यापक बने।आदित्य साहू अक्सर विवादों से अलग रहे हैं । उनकी छवि एक उलझे हुए नेता के रूप में हैं । इसका लाभ पार्टी को मिलने की उम्मीद है। परिवार की आय का मुख्य स्रोत कृषि है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.