मेदिनीनगर: दुर्गा पूजा के अवसर पर यंग जागृति संघ द्वारा सदर प्रखंड के कौड़िया में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक आलोक कुमार चौरसिया, यंग जागृति संघ के मुख्य संरक्षक अजय चौधरी, जिला परिषद बासो देवी, कौड़िया पूर्व मुखिया सरिता देवी, पंसस सदस्य अजीत सिंह, छोटन राम, अनिल विश्वकर्मा, रबिंद्र सिंह, उपाध्या सिंह, सुबोध विश्वकर्मा, हृदया सिंह, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, किशोर कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम, सदर थाना प्रभारी लालजी, एसआई रंजीत कुमार, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम से पूर्व यंग जागृति संघ ने विधायक आलोक चौरसिया का तलवार, गुलदस्ता और माला देकर स्वागत किया। मौके पर मुंबई की स्टार कलाकार इसरत जहां और बिहार के दीपक तिवारी ने अपने भक्ति गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से कहा कि इस दिन अपने अंदर से बुराइयों का त्याग कर सद्गुण अपनाने का संकल्प लें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पूजा से प्राप्त शक्ति को जनहित के कार्यों में लगाएं और बुराई व नशे से दूर रहें। कार्यक्रम में गोल्टू सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, दीपक रजक, गुड्डू पाल, सुरेंद्र ठाकुर, भीष्म चौरसिया, ज्ञानधन चौरसिया, हरि ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


