ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

यंग जागृति संघ ने महासप्तमी पर निकाली कलश यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मेदिनीनगर : सदर प्रखंड अंतर्गत कौड़िया पंचायत में यंग जागृति संघ द्वारा महासप्तमी के अवसर पर गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी विवेक रंजन तिवारी उर्फ टुटु तिवारी थे। यंग जागृति संघ की ओर से उनका स्वागत बुके, फूल-माला, गमछा और तलवार भेंट कर किया गया। श्री तिवारी ने श्रद्धालुओं को कलश प्रदान कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा पूजा पंडाल से निकलकर विभिन्न मार्गों से होती हुई तेलियाबांध स्थित कोयल नदी तट तक पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पुनः पूजा पंडाल आकर कलश की स्थापना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कहा कि कलश यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ यह दर्शाती है कि धार्मिक आयोजनों में लोगों की आस्था और भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना से मनोवांछित फल मिलता है और मां अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। मौके पर कौड़िया मुखिया कुमारी अंजना सिंह, पूर्व मुखिया सरिता देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन सिंह, मुख्य संरक्षक अजय चौधरी, अध्यक्ष सुबोध विश्वकर्मा, पंसस अजीत सिंह, बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, अनिल विश्वकर्मा, हृदया सिंह, अनुप सिंह, सुमन सिंह मलवा, विनित तिवारी, रविंद्र सिंह, उपाध्या सिंह, दीपक रजक, मुकेश पांडेय समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।इसके अलावा गोल्टू सिंह, गुड्डू पाल, हरि ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.