धनबाद: एन.के. एरिया डकरा स्थित ऑफिसर्स क्लब में गुरुवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मजदूर आंदोलन को नई दिशा मिली। इस मौके पर क्षेत्र के चर्चित और सम्मानित मजदूर नेता ललन प्रसाद सिंह अपने सैकड़ों समर्पित साथियों के साथ अन्य यूनियन को छोड़कर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन में शामिल हुए। श्री सिंह के इस ऐतिहासिक फैसले को मजदूर वर्ग ने एकता और शक्ति का प्रतीक बताते हुए जोरदार स्वागत किया। यूनियन में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकार और सम्मान की रक्षा ही उनकी प्राथमिकता है, और वे संघर्ष की हर पंक्ति में मजबूती से खड़े रहेंगे।कार्यक्रम में मौजूद सभी साथियों ने हर्ष और उत्साह व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि एकजुट होकर वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे और मजदूर वर्ग की आवाज़ को और बुलंद करेंगे। इस ऐतिहासिक मिलन ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को और अधिक सशक्त व व्यापक बनाया है, जिससे आने वाले दिनों में मजदूर आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की संभावना है।

