ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

युवक का ब्लेड से गला काटने की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर: एक सितंबर को हुई युवक पर ब्लेड से जानलेवा हमले की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में नावाबाजार थाना क्षेत्र के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार दुबे शामिल है, जो वर्ष 2016 में एक हत्या मामले में जेल जा चुका है और करीब साढ़े तीन साल तक सजा काट चुका है। अन्य दो आरोपियों की पहचान गोलू कुमार (18) और विकास कुमार (19) के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीड़ित विनय कुमार 31 अगस्त की रात अपने रिश्तेदार को मेदिनीनगर में इलाज हेतु भर्ती कर कार से अकेले घर लौट रहे थे। रास्ते में रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ के पास तीन अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और जबरन अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके हाथ पर ब्लेड से वार कर घायल कर दिया।हाथ से खून बहने के बाद विनय डर गए और उनकी बात मान ली। इसके बाद बदमाश उन्हें पाटन थाना क्षेत्र के कोरियाडीह गांव ले गए, जहां गाड़ी लूटने की नीयत से उनके गले पर ब्लेड से हमला किया और मोबाइल व नकदी लूट ली। हालांकि आगे रास्ता बंद होने के कारण लुटेरे गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए और विनय को कार के अंदर ही बंद कर दिया। सुबह किसी तरह कार से बाहर निकले विनय पास के किशनपुर ओपी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल विनय को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया था। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.