गुमला : गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र स्थित केचकी जंगल में बुधवार सुबह पुलिस और जेजेएमपी (JJMP) उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए, जबकि एक को पुलिस ने जिंदा पकड़ लिया।मारे गए उग्रवादियों की पहचान लोहरदगा के सेनहा निवासी लालू लोहरा और सुजीत उरांव, तथा लातेहार के होशिर निवासी छोटू उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुमला एसपी हरिश बिन जमा को सूचना मिली थी कि JJMP संगठन के उग्रवादी किसी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पर झारखंड जगुआर और गुमला जिला बल की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान जंगल में उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी ढेर हो गए।मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक AK-56 राइफल, एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की है। गुमला एसपी ने बताया कि जंगल में सर्च अभियान अभी भी जारी है।


