ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा झारखंड के 5 लाख इनामी नक्सली नगीना

पलामू मुठभेड़ से बच निकला था, 25 से ज्यादा नक्सली वारदातों का आरोपी

पलामूः उत्तर प्रदेश एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली और टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर नगीना उर्फ उमेश खेरवार को गिरफ्तार कर लिया है। नगीना पर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

17 सितंबर की मुठभेड़ से बच निकला था

हाल ही में 17 सितंबर को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सिलदिली जंगल में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में नगीना किसी तरह बचकर निकल गया था, जबकि उसका साथी और पांच लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर कर दिया गया था।

कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड

नगीना पर पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में 25 से अधिक नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। 3 सितंबर को मनातू थाना क्षेत्र में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे। इस घटना का मास्टरमाइंड भी नगीना ही बताया जाता है।

यूपी में भी अपराधी घटनाओं में शामिल

सिलदिली मुठभेड़ के बाद नगीना लखनऊ और आसपास के इलाकों में छिप गया था। वहां भी उसके खिलाफ आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की जानकारी सामने आई। उत्तर प्रदेश एटीएस लंबे समय से उसकी तलाश में थी और आखिरकार उसे दबोच लिया गया।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.