ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पश्चिम बंगाल पुलिस ने सुदेश महतो को कोटशिला जाने से रोका

West Bengal : पश्चिम बंगाल के झालदा में आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो को पुलिस ने कोटशिला जाने से रोक दिया। सुदेश महतो अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ उन लोगों से मिलने जा रहे थे जो हाल ही में कुड़मी समाज के एसटी (आदिवासी) दर्जे की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में घायल हुए थे।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक लंबोदर महतो, ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो और पार्टी के महासचिव संजय मेहता भी मौजूद थे। बताया गया कि कोटशिला क्षेत्र में हुए आंदोलन में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी सिलसिले में सुदेश महतो और उनकी टीम पीड़ित परिवारों का हालचाल जानने निकले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.