ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

देवघर के मधुपुर एचडीएफसी बैंक में लाखों रुपए की डकैती

देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में स्थित HDFC बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े लाखों रुपये की बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। घटना को करीब 6 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, अपराधी बैंक में घुसते ही कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर मारपीट करने लगे। इसके बाद उन्होंने हथियार के बल पर बैंक में रखे नकद रुपये, सोने के सिक्के और अन्य कीमती सामान को कैश बैग में भर लिया। लूट के बाद अपराधियों ने बैंक के बाहर से शटर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बैंक कर्मियों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद मधुपुर थाना की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लूटी गई रकम करोड़ों में हो सकती है, हालांकि पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा अभी तक आधिकारिक रूप से लूट की कुल राशि की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.