चतरा: चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड अपराधी उत्तम यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद विशेष टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में गोलीबारी हुई और कुख्यात अपराधी ढेर हो गया। उत्तम यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और हथियार तस्करी समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी, लेकिन वह लगातार ठिकाना बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। बताया जाता है कि उस पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तम यादव की मौत से इलाके में अपराध का बड़ा नेटवर्क कमजोर होगा और लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।


