ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

ग्रामीणों ने साइबर अपराधी को पकड़ा, पोल से बांध कर पीटा

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी को पकड़ कर उसे पोल से बांध कर पीटने का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के कुलगड़ा गांव की है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे थाना ले आयी है. प्रभारी थाना प्रभारी रमाकांत गुप्‍ता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि पकड़े गये युवक ने स्‍वीकार किया कि वह एक साइबर अपराधी है और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रज्ञा केंद्र में बाहर से आने वाले पैसों की निकासी करते हैं. जानकारी के अनुसार तीन युवक कुलगड़ा ग्राम में ऋतिक उर्फ बिक्‍की के प्रज्ञा केंद्र में पहुंचे. उन्‍होने उसे 50 हजार रूपये निकासी की बात कही. इस पर बिक्‍की ने कहा कि अभी उसके पास मात्र 30 हजार रूपये हैं. तीनों युवकों ने 30 हजार की ही निकासी करने की बात कही. इसके बाद बिक्‍की निकासी की प्रकिया शुरू किया. इस दौरान उसे उन तीनों की बातचीत व गतिविधियों पर संदेह हुआ.  उसने उन युवकों से उनका आधार कार्ड मांगा. आधार कार्ड मांगे जाने पर तीनों युवक वहां से फरार हो गये. लेकिन ग्रामीणों ने उनमें एक को पकड़ लिया. उसके पास बरामद आधार कार्ड से उसकी पहचान ओडि़सा राज्‍य के पुरबकोटे, जाजापुर निवासी उप रमेश के पुत्र उल शीबा (34) के रूप मे की गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी धुनाई कर दी. मारपीट के क्रम में उसने स्‍वीकार किया कि वह एक साइबर अपराधी है. ग्रामीणों ने इस साइबर अपराधी की जानकारी पुलिस को दी.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.