ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

राहुल गांधी के बयान पर बाबूलाल मरांडी ने कह दी बड़ी बात, कहा- सड़कों पर भाषण देकर वे देश का माहौल बिगाड़ रहे

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जिस तरह से वोट चोरी का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, वह देश का माहौल बिगाड़ने वाला है।गुरुवार को राहुल गांधी के प्रेस कान्फ्रेंस के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी के घर में चोरी होती है तो वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराता है। यही मान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को यदि लगता है वोटों की चोरी हुई है तो लिखित शिकायत करनी चाहिए।लेकिन वे सड़कों पर भाषण दे रहे हैं। राहुल गांधी शिकायत नहीं कर रहे, वे जानबूझकर देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्हें चिंता है कि देश की जनता कहीं राहुल गांधी को ऐसा न घोषित कर दे कि वे चुनाव लड़ने के लायक ही नहीं रह जाएं।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.