रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई. यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए. आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया.जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि, इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन पूरी जांच के बाद ही हो पाएगा.


