ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

Exclusive:10 लाख इनामी टीएसपीसी नक्सली शशिकांत गंझू मुठभेड़ से बचने के बाद गांव में चढ़ाते हैं बकरे की बलि

रांची : बीते 14 सितंबर को मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस और टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई .इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के 5 लाख इनामी नक्सली मुखदेव यादव ढेर हो गए. वही 10 लाख इनामी नक्सली शशिकांत गंझू और नगीना जी किसी तरह बच कर निकल गए. पुलिस की नज़र में फरार ₹10 लाख इनामी टीएसपीसी नक्सली कमांडर शशिकांत गंझू का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है.पुलिस ने हाल ही में दावा किया कि यह नक्सली कई बार बड़े मुठभेड़ों से बाल-बाल बच चुका है.

टीएसपीसी नक्सली शशीकांत गंझू और पुलिस के बीच अब तक 15 से अधिक मुठभेड़ हुए है. सभी मुठभेड़ में शशिकांत गंझू बाल बाल बच गए हैं. कुछ महीने पहले मुठभेड़ में शशिकांत गंझू को जांघ में गोली लगी थी और किसी तरह से बाल बालबचे थे.स्थानीय सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि मुठभेड़ों से बच निकलने के बाद वह अक्सर नज़दीकी गांवों में पहुंचता है और देवी-देवताओं के नाम पर बकरे की बलि चढ़ाता है.सूत्र बताते है कि यह उसका “धार्मिक अनुष्ठान” है, जिसके ज़रिए वह खुद को सुरक्षित और शक्तिशाली मानता है.
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन टीएसपीसी संगठन के नक्सली कई बार अंधविश्वास और लोक-आस्था का सहारा लेकर ग्रामीणों में भय और प्रभाव बनाने की कोशिश करते हैं.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि अंतिम बचे नक्सली तक पुलिस का अभियान जारी रहेगा. पुलिस लगातार नक्सलियों से सरेंडर की अपील कर रही है अगर वह सरेंडर नहीं करते हैं तो मुखदेव की तरह उनका भी यही हाल होगा.टीएसपीसी के खिलाफ अभियान में कोबरा जैगुआर, एसॉल्ट और पलामू पुलिस की टीम शामिल थी. संयुक्त सर्च अभियान में टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी में कमांडर शशिकांत के दस्ते साथ मुठभेड़ हुई है. एसपी ने कहा कि झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति काफी अच्छी है, पुलिस हर मौके पर नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील कर रही है. टीएसपीसी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है और अंतिम नक्सली के खत्म होने तक जारी रहेगा.बता दे कि टीएसपीसी नक्सली शशिकांत गंझू पर हत्या, रंगदारी, विस्फोट और सुरक्षा बलों पर हमले जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. झारखंड पुलिस ने उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है और लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.