ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

लातेहार में नाबालिग के नाम पर मनरेगा जॉब कार्ड बनाकर घोटाला, 38,598 रुपये की अवैध निकासी

लातेहार :गारू प्रखंड के कोटाम पंचायत अंतर्गत कोटाम साल्वे गांव में मनरेगा योजना के अंतर्गत एक नाबालिग छात्र के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनाकर अवैध तरीके से 38,598 रुपये की मजदूरी की निकासी करने का मामला सामने आया है। आजसू जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने इस गंभीर मामले में बीपीओ,पंचायत सचिव तथा रोजगार सेवक की भूमिका प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि 12 वर्षीय छात्र अर्श हुसैन, जो कि मध्य विद्यालय कोटाम में कक्षा 6 का विद्यार्थी है, उसके आधार कार्ड संख्या: 8568 1353 6525 पर आधारित जॉब कार्ड संख्या 8568 से निम्नलिखित योजनाओं के तहत मजदूरी की राशि निकाल ली गई। उन्होंने बताया कि बैगटोली, सहजादा सलीम का बिरसा मुंडा आम बागवानी (वर्क कोड: 9926) 10,434 रुपये बैगटोली, कमरुद्दीन मियां का बिरसा मुंडा आम बागवानी (वर्क कोड: 9916) 10,152 रुपये, बैगटोली, सहजादा सलीम का बिरसा मुंडा आम बागवानी (सत्र 2024) 16,320 रुपये इस प्रकार, कुल 38,598 रुपये की अवैध निकासी की गई, जो कि मनरेगा अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम दोनों का स्पष्ट उल्लंघन है।इस मामले में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा में इस प्रकार की गड़बड़ियां बेहद निंदनीय हैं और यह भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा उजागर करती हैं।नाबालिग के नाम पर जॉब कार्ड बनाना और फिर उससे पैसे निकालना प्रशासनिक लापरवाही और मिलीभगत को दर्शाता है। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मामले में संलिप्त पदाधिकारियों को अविलंब निलंबित किया जाए, दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज हो और निकाली गई राशि की वसूली सुनिश्चित हो।आगे उन्होंने बताया कि आजसू पार्टी के द्वारा जिला उपायुक्त, लातेहार को इस संबंध में लिखित आवेदन सौंपा जाएगा। यदि प्रशासन इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो आजसू पार्टी जनआंदोलन छेड़ने के लिए बाध्य होगी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.