ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू आईजी ने छतरपुर पुलिस अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

पलामू: पलामू जोनल आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर पुलिस अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान आईजी ने कई बिंदु पर समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. आईजी ने सबसे पहले अंचल परिसर और वहां की साफ-सफाई का जायजा लिया. इसके बाद कार्यालय के रिकॉर्ड मेंटेनेंस की बारीकी से जांच की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से लंबिता मामलों की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली.आईजी ने पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा जनहित से जुड़े मामलों में तत्परता से कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि पुलिस का मूल उद्देश्य जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है और इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.