रांची: दिल्ली पुलिस के साथ झारखंड एटीएस की बड़ी कारवाई . रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर के पास तबारक लॉज में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड ATS साथ रांची पुलिस की सयुक्त छापेमारी की जा रही हैं. आतंकी संगठन से जुड़े मामले में छापेमारी की जा रही हैं. संदिग्ध के आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी पर छापेमारी कीया गया हैं. एक व्यक्तियों को लिया गया गिरफ्तार, अन्य दो युवकों से पूछताछ हो रही है. झारखंड एटीएस के साथ सेंट्रल आईजी की टीम भी मौजूद हैं. छापेमारी के दौरान हथियार, कुछ केमिकल और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने की सूचना मिल रही हैं.

