ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

बच्चा बेचने के मामले में खबर प्रकाशित के बाद झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

मेदिनीनगर: बच्चा बेचने के मामले में खबर प्रकाशित के बाद झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने संज्ञान लेते हुए डालसा पलामू को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। डालसा के अध्यक्ष व पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा के सचिव राकेश रंजन रविवार को लेस्लीगंज थाना अंतर्गत लोटवा गाँव मे पीड़ित के घर जाकर पीड़ित परिवार से मिले व उन्हें हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के बच्चों को स्कूल में नामांकन के साथ साथ स्पॉन्सरशिप के तहत दो बच्चों को लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही उन्हें राशन उपलब्ध कराया गया हैं। साथ ही बच्चे की माँ पिंकी देवी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा गया हैं। बिदित हो कि पलामू जिले के लेस्लीगंज क्षेत्र में एक गरीब दंपति ने अपने महज एक महीने के बेटे को 50 हजार रुपये में बेच डालने का खबर प्रकाशित किया गया था। झालसा ने त्वरित संज्ञान लिया व डालसा के पहल पर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। वही पीएलबी विजय कुमार ,नीकु पाठक आदि को भी मदद के लिए लगाया गया हैं

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.