ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची पुलिस ने लालपुर में बड़े सेक्स रैकेट का किया खुलसा, 10 युवतियां गिरफ्तार!

रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल पर छापेमारी की. इस दौरान 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया. बताया जा रहा है ज्यादातर लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं.मामले के प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लड़कियों को हॉस्टल से विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था.पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और इसके नेटवर्क का खुलासा हो सके. छापेमारी के दौरान सिटी डीएसपी, कोतवाली डीएसपी, लालपुर और कोतवाली थाने के अधिकारियों सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे.पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है. साथ ही, रैकेट के सरगनाओं को जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.