ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

धनबाद खदान हादसा, NDRF ने निकाले दो और शव, अब तक 5 की मौत, मुआवजा को लेकर हंगामा

धनबाद: बीसीसीएल एरिया-4 के अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत संचालित अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी की खदान में शुक्रवार को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर कड़ी मशक्कत के बाद दो और शवों को बाहर निकाला. एक शव खदान में पत्थरों के बीच दबा हुआ था जबकि दूसरा शव गहरे पानी में फंसा हुआ मिला.गौरतलब है कि शुक्रवार को खदान में पत्थरों का स्खलन होने से सर्विस वैन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई थी. वैन में कुल छह मजदूर सवार थे.अब तक पांच शव बरामद हो चुके हैं जबकि रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है.इधर मृतक अमन के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसे लेकर अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी कार्यालय पहुंच गए और मुख्य गेट पर शव रखकर हंगामा किया. परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की.आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं शव को दफनाने नहीं दिया जाएगा.अमन के भाई पृथ्वी सिंह ने बताया कि अमन कंपनी में मैकेनिक सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे. हादसे में उनकी मौत हो गई अब उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां बेसहारा हो गई हैं. उन्होंने कहा कि परिजनों को न्याय और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन को उठानी होगी.वहीं गिरिडीह सांसद के प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने आरोप लगाया कि यह हादसा बीसीसीएल द्वारा की जा रही गलत माइनिंग पद्धति का नतीजा है. उन्होंने बीसीसीएल और अंबे आउटसोर्सिंग प्रबंधन से मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.