रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने जिला जज के पद के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। झारखंड में जिला जज (वरीय न्यायिक सेवा) के पद के लिए आठ उम्मीदवार चयनित हुए हैं। सूची के अनुसार वर्दा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर दीपक कुमार और तीसरे स्थान पर जे. जाननी हैं। इसके अलावा सफल अभ्यर्थियों में अशुतोष कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, शिव करण, ज्योति शील और विजय कांत श्रीवास्तव शामिल हैं। इसके लिए वर्ष 2024 में विज्ञापन जारी किया गया था।

