
पलामू : पलामू में टीएसपीसी के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दोनों जवानों को पुलिस लाइन ग्राउंड में श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजलि देने के लिए सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह, आईजी अभियान माइकल राज, आईजी अनूप बिरथरे, एसपी अभियान अमित रेणु, आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी नौशाद आलम शामिल हुए हैं. इसके अलावा डाल्टनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया पलामू डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन,अभियान एसपी राकेश सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद जवान संतन कुमार और सुनील राम को सलामी दी. श्रद्धांजलि देने के बाद अधिकारियों ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. इससे पहले विधायक आलोक कुमार चौरसिया और अधिकारियों ने मुठभेड़ में घायल हुए जवान रोहित कुमार से मुलाकात की.


