पलामू: पांकी में थाना रोड स्थित सोमी सेवा सदन में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के बाद रात्रि से ही परिजनों ने हॉस्पिटल समीप पांकी- बालूमाथ मुख्य पथ को जाम किया है. जाम का नेतृत्व भाजपा नेत्री मंजुलता कर रही है .उनका आरोप है की पांकी में लगातार झोलाछाप डाक्टर के से लोग शिकार हो रहे है.
पांकी में झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला की ले ली जान
पांकी थाना रोड स्थित एच एन झा के द्वारा गलत तरीके से ऑपरेशन करने के दौरान महिला की मौत हो गई. मामला बिगड़ता देख झोलाछाप डॉक्टर फरार हो गया है. लोगों ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर एच एन झा जो कई लोगों कों पहले भी जान ले चुका है. मृतक महिला पांकी बजाज शोरूम के निकट जितेंद्र भुईया की पत्नी पूनम देवी है जो थाना के निकट बालकुंज प्ले स्कूल मे कार्यरत थी.इधर जाम की सुचना पाकर पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता पलामू सिविल सर्जन मौके , प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद, इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो, थाना प्रभारी राजेश रंजन और चिकित्सा प्रभारी महेंद्र प्रसाद पहुचे .जहां मजिस्ट्रेट ,पुलिस इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, चिकित्सा प्रभारी ने हॉस्पिटल को शील कर दिया है ..


