ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और अपने तीन साल के बेटे की हत्‍या कर हुआ फरार

लातेहार: जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे की निर्मम हत्या कर फरार हो गया है. जब इसकी जानकारी छिपादोहर के थाना प्रभारी रितेश कुमार राव को मिली तो वे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. थाना प्रभारी रितेश कुमार राव ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि  गणेशपुर निवासी मोहनलाल उरांव का अपनी पत्नी सोनामणि देवी के साथ कुछ बातों को लेकर घरेलू झगड़ा हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि पति मोहनलाल उरांव ने अपने पत्नी सोनामणि देवी एवं अपने तीन साल के बेटे सूरज उरांव को नुकीले व धारदार हथियार से हत्या कर फरार हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जायेगा.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.