ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 6 लाख के जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस:

गिरिडीह :शहरी क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। इस बार चोरों ने शहर के वार्ड नम्बर 10 न्यू बरगंडा गैली होटल के गली निवासी रंजीत कुमार शर्मा के घर पर धावा बोलकर करीब 6 लाख के जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर लिया है।घटना को लेकर भुक्तभोगी रंजीत कुमार शर्मा ने बताया की वे लोग अपनी बच्ची का इलाज कराने के लिए मंगलवार की रात को दिल्ली एम्स गए हुए थे, इसी बीच सोमवार को उन्हें पड़ोसियों के माध्यम सूचना मिली की उनके घर का ताला टूटा हुआ है, आज सुबह जब वे लोग घर पहुंचे तो देखा की घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और कमरे में रखा आलमीरा भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था, और आलमीरा में रखा हुआ करीब 6 लाख रूपये का जेवर और नगदी गायब था, बताया की चोरों ने बच्चे के द्वारा गुल्लक में जमा कर के रखा हुआ पैसा भी गुल्लक तोड़कर चुरा लिया।वहीं चोरी की इस घटना के बाद भुक्तभोगी ने नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.