धनबाद:लंबे समय के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। अंचल अधिकारी बाघमारा बाल किशोर महतो ने क्षेत्र के भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते चले कि बाघमारा थाना अंतर्गत हॉस्पिटल कॉलोनी डुमरा मुख्य मार्ग के किनारे भू माफियाओं के द्वारा सरकारी जमीन को कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया गया है इतना ही नहीं भू माफियाओं ने एक मोटी रकम लेकर उसमें पक्का दुकान बनाकर भाड़ा पर भी लगा दिया है जिसमें से कुछ दुकानों का उद्घाटन भी कर लिया गया था। खबर का असर यह हुआ कि अंचल अधिकारी बाघमारा को भू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा वर्तमान अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो ने भू माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए 4 नामजद (1) डिगन साव- भाड़ेदार बिजय रवानी (2) मिथुन महतो- भाड़ेदार कृष्ण साव सहित कुल 19 लोगों के विरुद्ध सर्वसाधारण नोटिस जारी किया है तथा 4 अगस्त 2025 तक कब्जाधारियों को अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

जारी नोटिस के अनुसार औसतन सभी कब्जाधारियों ने 30/30 फीट लंबाई, चौड़ाई में पक्का दुकान मकान का निर्माण कर लिया है। आसपास के ग्रामीणों से पता करने पर भी अधिकांश कब्जाधारियों के बारे में अंचल कार्यालय को कोई जानकारी नहीं लग पाई है। जारी नोटिस में लिखा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान हॉस्पिटल कॉलोनी बाघमारा गोमो रोड के किनारे सरकारी जमीन पर कुल 19 दुकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसकी जांच संबंधित राजस्व उप निरीक्षक से कराई गई है। राजस्व उप निरीक्षक द्वारा प्लॉटवार अतिक्रमण की गई भूमि की जाँच रिपोर्टर उपलब्ध कराई गई है।


