BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

28 जुलाई को केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा, DGP आज करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

28 जुलाई को केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा, DGP आज करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

रांची : केंद्रीय गृह सचिव 28 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा खासतौर पर राज्य में नशे के बढ़ते दुरुपयोग और अवैध मादक पदार्थों के व्यापार पर केंद्रित रहेगा। दौरे की तैयारियों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी ने कमान संभाल ली है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आज 22 जुलाई को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में स्पेशल ब्रांच, मानवाधिकार, सीआईडी, डीआईजी जैप, विधि विज्ञान प्रयोगशाला और एटीएस के विरष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में दौरे को लेकर पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

मुख्य सचिव 23 जुलाई को दौरे की व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा करेंगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में भी केंद्रीय गृह सचिव का झारखंड दौरा तय था, लेकिन कुछ कारणों से वह रद्द हो गया था। इस बार वे रांची में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करेंगे। बैठक में नशे के खिलाफ जिला स्तर पर की गई कार्रवाई, अवैध व्यापार की रोकथाम और इससे निपटने की रणनीति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.