ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची में गैस के लिए हाहाकार, बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रही डिलीवरी; फोन तक नहीं उठा रही एजेंसियां

रांची। राजधानी रांची में इन दिनों रसोई गैस को लेकर गंभीर संकट की स्थिति बनी हुई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोगों के लिए गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है। एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

स्थिति यह है कि गैस एजेंसी संचालक न तो उपभोक्ताओं का फोन उठा रहे हैं और न ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करते दिख रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जा रही है।

कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी बिना सिलेंडर लिए वापस लौट रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने पहले से बुकिंग कर रखी है, उनकी स्थिति भी बेहतर नहीं है। बुकिंग का स्टेटस पाइपलाइन में दिखा रहा है, लेकिन डिलीवरी नहीं हो रही है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

फोन नहीं उठा रहीं एजेंसियां, शिकायत बेअसरजिला प्रशासन की ओर से गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर जारी किए गए हैं, ताकि लोग अपनी समस्या बता सकें। लेकिन अधिकांश नंबरों पर कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है।

यहां तक कि अधिकारियों द्वारा किए गए संपर्क प्रयासों का भी कोई खास असर नहीं दिख रहा है। लोगों का कहना है कि जब आम उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाया जा रहा, तो समस्या का समाधान कैसे होगा।प्रशासन की बैठकें, लेकिन जमीनी हकीकत अलगमंजुनाथ भजनत्री (उपायुक्त, रांची) लगातार गैस एजेंसी मालिकों और संचालकों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि हर उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाए और दूसरी बुकिंग 25 दिनों के बाद ही ली जाए।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.