ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड बोर्ड के मैट्रिक-इंटर रिजल्ट जल्द, 15 से 20 अप्रैल के बीच आ सकते हैं नतीजे


करीब 7 लाख छात्र कर रहे इंतजार, साइंस- कॉमर्स पहले और आर्ट्स का रिजल्ट बाद में जारी होने की संभावना

रांची/डेस्क:
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जल्द जारी होने की संभावना है। राज्यभर के लगभग 7 लाख परीक्षार्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो अब जल्द खत्म हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार, मैट्रिक तथा इंटरमीडिएट के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी किए जा सकते हैं। वहीं इंटरमीडिएट आर्ट्स के छात्रों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

आर्ट्स स्ट्रीम का मूल्यांकन कार्य जारी
जानकारी के मुताबिक, इंटरमीडिएट आर्ट्स की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अभी जारी है। ऐसे में इस स्ट्रीम का परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

बिहार में जारी हो चुके हैं नतीजे
इधर पड़ोसी राज्य बिहार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जिससे झारखंड के छात्रों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Tags :

swatantraawaj desk

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.