ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

चतरा में SSB 45वीं बटालियन में तैनात जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस-एसएसबी अधिकारियों ने शुरू की जांच

चतरा। जिले से मंगलवार रात एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एसएसबी के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक जवान एसएसबी 35वीं बटालियन में तैनात था और सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट पर उसकी ड्यूटी लगी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10:00 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा जा रहा है।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.