ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

ईद और सरहुल को लेकर रांची में सुरक्षा सख्त, ड्रोन से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

रांची : ईद, सरहुल को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को शहर के संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों का ड्रोन के माध्यम से निरीक्षण किया गया। पुलिस टीम ने कोतवाली, सुखदेवनगर, डेली मार्केट और हिंदपीड़ी थाना क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस और शोभायात्रा के रूट का जायजा लिया। इस दौरान हनुमान मंदिर, उर्दू लाइब्रेरी, लेक रोड, बड़ा तालाब, अंजुमन प्लाजा, एकरा मस्जिद, संग्राम चौक, पुरानी रांची, अपर बाजार और महावीर चौक जैसे संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी गई। ड्रोन कैमरे से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग व फोर्स की तैनाती को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। जुलूस मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था और संभावित बाधाओं का भी आकलन किया गया। सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी से निगरानी और नियमित गश्ती के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Tags :

Koodrat

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.