ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, एक ने लगाई फांसी

सरहुल पर्व के दौरान हुआ हादसा, इलाके में पसरा मातम

लातेहार (झारखंड): जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। एक ओर जहां डैम में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिपादोहर निवासी विशाल परहिया (18), पिता उपेंद्र परहिया, और बरवाडीह निवासी मनोज परहिया (32) सरहुल पर्व मनाने के लिए कुचला गांव गए थे। पर्व के दौरान दोनों युवक पास स्थित डैम में नहाने पहुंचे, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।

जब काफी देर तक दोनों युवक बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों ने विशाल परहिया का शव बरामद कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

रविवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद मनोज परहिया का शव भी डैम से बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया गया है।

इधर, सदर थाना क्षेत्र के हेठ पोचरा गांव में एक अन्य घटना में 40 वर्षीय इकबाल अंसारी, पिता नईम अंसारी, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को उसका शव महुआ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी हुई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Tags :

swatantraawaj desk

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.